spot_img

भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिया शिवपूजन बाबा का आशीर्वाद, कहा आश्रम की दिव्य ऊर्जा से मिलता है समाज को सही मार्ग

spot_img

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित दिव्य लोक आश्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय पहुँचे और त्रिकालदर्शी अंतर्यामी संत प्रभु शिवपूजन बाबा के चरणों में माथा टेका। जिलाध्यक्ष ने बाबा से आशीर्वाद लेकर जिले की शांति, समृद्धि और जनता की मंगलकामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिवपूजन बाबा जैसे संत समाज के लिए आस्था और प्रेरणा के स्तंभ हैं। उनका सानिध्य न केवल आंतरिक शक्ति प्रदान करता है, बल्कि हमें धर्म, समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की दिशा भी दिखाता है।आश्रम में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद रही। लोगों ने बाबा का आशीर्वाद लेकर अपने जीवन की उन्नति और परिवार की खुशहाली की कामना की। बताया जाता है कि दिव्य लोक आश्रम क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का केंद्र माना जाता है। यहाँ देशभर से श्रद्धालु मार्गदर्शन पाने पहुँचते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की विशेष उपस्थिति भी आश्रम में रही।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...