spot_img

गहमर पुलिस का शिकंजा, 30 पेटी अवैध शराब और XUV के साथ बिहार का तस्कर धराया

spot_img

गाजीपुर। शराब तस्करी पर लगाम कसने की मुहिम में गहमर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। देवल पावर हाउस तिराहे पर की गई दबिश में पुलिस ने एक युवक को रंगेहाथ पकड़कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर ली।कार्रवाई की कमान उपनिरीक्षक गामा लाल, चौकी प्रभारी देवल ने संभाली। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस ने आरोपी परवेज हासमी पुत्र बब्बन हासमी (निवासी – ग्राम उनवास, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर, बिहार, उम्र करीब 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 30 पेटी (1350 पाउच) ब्ल्यू लाइम देशी शराब (मसाला) और एक XUV वाहन नं.HR51BD2060 बरामद किया। बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब एक लाख बीस हजार आँकी गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 174/25, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...