spot_img

गंगा स्नान बना काल 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव

spot_img

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोचकपुर स्थित मौनी बाबा धाम पर स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुआपुर गांव निवासी गोपी के रूप में हुई है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है, लेकिन 14 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर तहसीलदार और थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाने की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि रात तक एनडीआरएफ की टीम पहुंच जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि खोजबीन में हर संभव मदद की जाएगी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राना सिंह करंडा, जिला पंचायत सदस्य शैलेश कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान मुन्ना कुमार व पवन पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही, गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गंगा में नहाने के दौरान हर साल कई जानें जाती हैं, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा इंतज़ाम अब भी नदारद हैं। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...