spot_img

बाढ़ से बेहाल करंडा: प्रशासन ने बांटी राहत सामग्री, भाजपा नेता सुनील सिंह ने दिलाया भरोसा

spot_img

गाजीपुर। करंडा विकासखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आकर बेहाल हो गए हैं। दीनापुर, महाबलपुर, बड़हरिया और सोकनी गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण शुरू किया।राहत वितरण का यह कार्यक्रम सदर एसडीएम मनोज पाठक, तहसीलदार राजीव कुमार यादव और नायब तहसीलदार विजयकांत पाण्डेय की निगरानी में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री सौंपी और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में कोई भी परिवार अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सुनील सिंह ने कहा, प्रभावित हर व्यक्ति तक राहत पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। जरूरत की हर चीज़ उपलब्ध कराई जाएगी, चाहे वह राशन हो, दवा हो या अन्य सहायता।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

विधायक अंकित भारती के आवास पर हुआ दलित प्रधानों का रात्रिभोज

सैदपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती के...

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...