spot_img

सड़क के गड्डों में भरे पानी में धान की रोपाई कर जताया आक्रोश, दी चेतावनी

spot_img

गाजीपुर में बरसात के मौसम में सड़कों पर बने गड्डों में भरे पानी में स्थानीय लोगों ने धान की रोपाई कर अधिकारियों को आईना दिखाया है। मनुवापुर चौकिया बाजार से हरिहरपुर, कनरी, औरंगाबाद चौकिया, खावपुर आदि गांवों को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है। सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण ये गड्ढे पानी से भर गए हैं। इससे आम लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस समस्या के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने एकत्र होकर सड़क पर बने गड्डों में भरे पानी में धान रोपकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए जिले का कोई भी अधिकारी गंभीर नहीं है। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने कहा कि इस सड़क पर पानी भरकर तालाब जैसा हो गया है। इस मार्ग पर दो स्कूल प्राथमिक और जूनियर भी हैं। विद्यार्थियों को आने-जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को भी इस सड़क पर चलने में काफी परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों और सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। इसलिए लोगों ने धान रोपकर सरकारी अधिकारियों को आईना दिखाने का काम किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे अधिकारियों की शव यात्रा निकालकर फिर से प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...