spot_img

दो बाईकों की सीधी टक्कर में युवक की मौत,दूसरा गंभीर

spot_img

गाजीपुर। करंडा थानाक्षेत्र के गोशंदेपुर में तेज रफ्तार दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं काफी देर तक पुलिस को सूचना ही नहीं थी। बाद में पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। गुरूवार की रात में नंदगंज के हकीमपुर निवासी 22 वर्षीय अरूण बिंद बाइक से कहीं जा रहा था। अभी वो गोशंदेपुर में गुड़ फैक्ट्री के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें अरूण व दूसरी बाइक पर सवार जमुआंव निवासी 19 वर्षीय सुजीत मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। लेकिन गुरूवार की रात करीब 11 बजे अरूण की जिला अस्पताल पर मौत हो गई। वहीं सुजीत को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद अरूण के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौके से दोनों बाइकों को कब्जे में लिया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...