spot_img

बिजली-पानी के संकट से जूझ रहे किसान, पावर हाउस घेरकर किया प्रदर्शन

spot_img

गाज़ीपुर। करंडा क्षेत्र में बिजली और सिंचाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। चोचकपुर पावर हाउस पर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के कर्मचारियों को पावर हाउस में ही बंधक बना लिया।
किसानों ने बताया कि क्षेत्र में सुबह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे खेती-किसानी से जुड़े सारे काम रुके पड़े हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
केवल बिजली ही नहीं, नहरों में पानी न होने से धान की रोपाई पर भी संकट मंडरा रहा है। किसानों का आरोप है कि यह समस्या रोजमर्रा की बन चुकी है और बिजली विभाग के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। स्थानीय किसानों ने बिजली विभाग के अवर अभियंता विजय कुमार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अधिकारी समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल रहे, जिससे गांव के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...