spot_img

54 लाख की ड्रग्स के साथ पकड़ा गया हेरोइन तस्कर

spot_img

गाजीपुर। नशे के कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए गाजीपुर पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े एक तस्कर को 540 ग्राम हेरोइन (मारफीन) के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तारी महुआबाग स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के पास से हुई, जहां तस्कर सौदा करने की फिराक में था। आरोपी की पहचान अरशद पुत्र कमरुद्दीन, उम्र करीब 53 वर्ष, मूल निवासी नईसड़क, वाराणसी (हाल पता: महुआबाग, गाजीपुर) के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 540 ग्राम हेरोइन (मारफीन), सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक दर्शन यादव, एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट, लखनऊ, उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी, थाना कोतवाली, गाजीपुर
पुलिस के मुताबिक, अरशद लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा है और उसके नेटवर्क की कड़ियां अब खंगाली जा रही हैं।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...