spot_img

जमीनी विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने थाने और हाईवे पर शव रखकर किया हंगामा

spot_img

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के घूमनी कमालपुर गांव में शनिवार रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। छप्पर रखने को लेकर हुए विवाद में रामा बिंद (70) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 11 बजे की है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए रामा बिंद को परिजन लेकर सीधे नंदगंज थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इलाज के दौरान रविवार सुबह लगभग आठ बजे वृद्ध ने दम तोड़ दिया।सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित परिजन शव लेकर नंदगंज थाने पहुंचे और मुख्य गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उच्च अधिकारी मौके पर आएं।सूचना मिलते ही सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन शांत कराया। लेकिन इसके तुरंत बाद परिजन रामपुर बंतरा हाईवे पर पहुंच गए और शव के साथ सड़क जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के लगातार प्रयासों के बाद करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया जा सका।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...