spot_img

अभियान चलाकर संग्रहित किए गए पनीर के नमूने

spot_img

गाजीपुर। आमजन को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ पनीर उपलब्ध कराए जाने तथा अपमिश्रण पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु खाद्य एवं पेय पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाकर चार नमूना संग्रहित किया गया। इसमें शुक्रवार को रेलवे स्टेशन रोड, गाजीपुर स्थित आशीष कुमार राय के प्रतिष्ठान ,नवाब साहब का फाटक स्थित संतोष कुमार कुषवाहा के विनिर्माण प्रतिष्ठान, दिलदार नगर जमानिया, गाजीपुर स्थित जयप्रकाष गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स राज पनीर भण्डार तथा सिकन्दरपुर, सैदपुर गाजीपुर स्थित जयप्रकाश यादव के प्रतिष्ठान से पनीर का एक एक नमूना एकत्रित किया गया।
सभी संग्रहित नमूनें जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ.प्र. प्रेषित किये गये हैं। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचन्द गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविन्द प्रजापति, धनन्जय सिंह, विरेन्द्र यादव एवं बिपिन कुमार गिरि की टीम द्वारा की गयी।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...