spot_img

पाक्सो एक्ट का फरार आरोपी दबोचा गया

spot_img

गाजीपुर। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत नोनहरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पाक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी अनुज कुमार यादव उर्फ गोलू को पुलिस ने दबोच लिया है।
गिरफ्तार आरोपी अनुज कुमार यादव उर्फ गोलू, पुत्र जयप्रकाश यादव, निवासी ग्राम छपरा, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना नोनहरा में मु.अ.सं. 108/25, धारा 137(2)/65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे नोनहरा मोड़ के पास, बहदग्राम फतेहपुर अटवा से गिरफ्तार किया। आरोपी को कड़ी पूछताछ के बाद विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...