spot_img

स्कार्पियो के टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर सहित चचेरा भाई बुरी तरह जख्मी

spot_img

गाजीपुर। नंदगंज थाना अंतर्गत ग्राम बरहपुर पुल के समीप बुधवार को करीब सवा आठ बजे रात्रि में स्कार्पियो ने मोटर साईकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार देने से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोंचकपुर से डॉ.सुनील कुमार यादव (35)अपने चचेरे भाई अमित यादव (24)के साथ मोटर साईकिल से नंदगंज की ओर जा रहे थे तभी बरहपुर पुल के पास अभी पहुंचे ही थे कि नंदगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोटर साईकिल में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों युवक गड्ढे में जाकर गिर गए और स्कार्पियो धक्का मार कर फरार हो गया।घायल युवको को आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर सदर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया जहां उनका उपचार चल रहा है।डॉ.सुनील कुमार यादव पुत्र नंदलाल यादव बीकापुर थाना कोतवाली और अमित यादव पुत्र वीरेंद्र यादव बेलसड़ी थाना करंडा के निवासी है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...