spot_img

पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा: वांछित अभियुक्त को चाय की दुकान से किया गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। जिले में  अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत आज सैदपुर पुलिस को कामयाबी हाथ लगी। बीएनएस की धाराओं में वांछित चल रहा शातिर चन्दन भारती आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सैदपुर की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग और वांछित अपराधियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर पियरी यूबीआई बैंक के बगल चाय की दुकान से सुबह 10:20 बजे चन्दन भारती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त चन्दन भारती(21) पुत्र रामलक्षन राम, निवासी सईचना, थाना नन्दगंज है।तलाशी में उसके पास से एक सैमसंग मल्टीमीडिया मोबाइल और ₹600 नकद बरामद हुए।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रत्नेश सिंह, कांस्टेबल राकेश पाल, कांस्टेबल चालक केशव निषाद शामिल रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...