spot_img

दृष्टिहीन साधु की गला रेतकर हत्या,मचा हड़कंप

spot_img

गाजीपुर। गाजीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। कोतवाली क्षेत्र के कोठवा गांव में सोमवार देर रात अज्ञात दरिंदों ने 50 वर्षीय दृष्टिहीन साधु रामनगीना यादव की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। साधु गांव की एक आटा चक्की के बाहर सोए हुए थे, जहां रात के अंधेरे में उन पर जानलेवा हमला किया गया बताया जा रहा है कि मृतक बचपन से ही दोनों आंखों से अंधे थे और मंदिर में पूजा-पाठ कर, गांव में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करते थे। कुछ माह पहले मां की मौत के बाद वे अकेले रहने लगे थे।हत्या के वक्त आटा चक्की का मालिक अंदर सो रहा था। चीख-पुकार सुनकर जब वह बाहर निकला तो साधु खून से सना मृत पड़े थे। गांव में चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है इस वीभत्स वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। सवाल यह है कि आखिर एक निरीह, दृष्टिहीन साधु को कौन-सी दुश्मनी इस हद तक ले आई?

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...