spot_img

भीमराव अंबेडकर जयंती पर सुजीत यादव की गाँव गाँव -जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत

spot_img

नन्दगंज :- बाबा भीमराव अंबेडकर समिति सदर विधानसभा के मुड़वल जग्गापुर ग्रामसभा के द्वारा बाबा की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में गाजीपुर के समाजसेवी और यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक पंकज कुमार थे इस अवसर पर सुजीत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर समरसता और समावेशी समाज के निर्माता थे, जिन्होंने संविधान लिखकर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। सुजीत यादव ने आगे कहा कि वह बाबा भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलते हुए गाँव-गाँव जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से, वह जनता के बीच जाकर आशीर्वाद लेंगे और समाज को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे, विशेष रूप से शिक्षा को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उनका संकल्प है एक समावेशी समाज का निर्माण करना। यह यात्रा मुडवल , नारी पँचदेवरा , बाघी, बेलसडी , धर्मरपुर , लीलापुर, आदि गाँव पहुँचकर जन जन का आशीर्वाद प्राप्त की इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में बालिस्टर यादव, अजय यादव और संदीप पासवान , सूरज कुमार मिठाई लाल , किशन कुमार , अमन कुमार रवि शंकर , सन्तोष कुमार शामिल थे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...