spot_img

हाईटेंशन तार में फंसे कबूतर को फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

spot_img

गाजीपुर। एक कबूतर की जान बचाने का सराहनीय कार्य फायर ब्रिगेड की टीम ने किया। सदर कोतवाली के बंधवा क्षेत्र में 11000 वोल्ट के बिजली के खंभे पर एक कबूतर सुबह से फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली कनेक्शन कटवाया। इसके बाद फायरमैन ने सीढ़ी का सहारा लेकर कबूतर को सुरक्षित निकाला। जब कबूतर को नीचे लाया गया तो पता चला कि उसके पैरों में पतंग का धागा उलझा हुआ था। फायरमैन ने सावधानी से कबूतर के पैरों से धागा हटाया। धागे से मुक्त होते ही कबूतर आसमान में उड़ गया। फायर ब्रिगेड की इस कार्रवाई ने पशु प्रेम और मानवता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

विधायक अंकित भारती के आवास पर हुआ दलित प्रधानों का रात्रिभोज

सैदपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती के...

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...