spot_img

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने सांसद पप्पू यादव को किया बरी

spot_img

गाजीपुर। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव को आज एमपी/एमएलए कोर्ट के न्‍यायाधीश ने आचार संहिता उल्‍लंघन के मामले में बरी कर दिया है। वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता राजीव मोहन ने बताया कि एमपी/एमएलए कोर्ट ने शनिवार को आचार संहिता के उल्‍लंघन के मामले में आरोपित सांसद पप्‍पू यादव को कोर्ट ने बरी कर दिया है। ज्ञातव्‍य है गि 1993 के विधानसभा चुनाव में पप्‍पू यादव अपने दलबल के साथ बिहार से यूपी में प्रचार करने आ रहे थे। तत्‍कालीन गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने पप्‍पू यादव सहित 125 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्‍लंघन में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमे सभी लोगों की गिरफ्तारी हुई। मामला कोर्ट में ट्रायल के दौरान निचली अदालत ने  2024 में बरी कर दिया था जिसपर सरकार ने एमपी/एमएलए कोर्ट में फिर से याचिका दाखिल किया। आज शनिवार को कोर्ट ने पप्‍पू यादव को बरी कर दिया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

विधायक अंकित भारती के आवास पर हुआ दलित प्रधानों का रात्रिभोज

सैदपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती के...

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...