spot_img

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

spot_img

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की वजह
इलाज के दौरान वाराणसी में तोड़ा दम, गांव में मचा कोहराम
परिजनों ने ठेकेदार व एनएचएआई पर कार्रवाई की उठाई मांग

सैदपुर। थाना क्षेत्र के मुस्तफाचक (पाही )निवासी देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी के कर्मी की सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही के चलते दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया मुस्तफाचक (पाही) निवासी पत्रकार शिवम यादव के चचेरे भाई 36 वर्षीय संतोष यादव पुत्र हरिनाथ यादव निजी टेलीकॉम कंपनी जिओ में कार्यरत थे। वह मऊ जिले में तैनात थे और प्रत्येक सप्ताह ड्यूटी के बाद शनिवार की रात घर लौटते थे। बीते शनिवार की रात भी वह बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान बढ़ुआ गोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएचएआई के हाईवे पर निर्माण कार्य में लापरवाही उनकी जान का कारण बन गई।बताया गया कि हाईवे पर कार्य कर रहे ठेकेदारों द्वारा तारकोल मिली गिट्टी सड़क पर ही ढेर के रूप में छोड़ दी गई थी, जिससे मार्ग अत्यंत खतरनाक हो गया था। रात के अंधेरे में संतोष यादव की बाइक अचानक उस गिट्टी पर फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहां कई दिनों तक उपचार चला, लेकिन अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब छह बजे गाय घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई रोहित यादव ने मुखाग्नि दी। मृतक अपने पीछे ढाई वर्ष की मासूम बेटी, पत्नी पूजा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों ने एनएचएआई और संबंधित ठेकेदारों को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

सादात पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पैर में लगी गोली

12 घंटे में बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़...