spot_img

सादात पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पैर में लगी गोली

spot_img

12 घंटे में बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में घायल
दो अवैध तमंचे, कारतूस और खोखा बरामद
राहुल भरद्वाज व अरुण यादव पर दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे

गाजीपुर । थाना सादात पुलिस ने बलात्कार की सनसनीखेज घटना के दो आरोपियों को मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष सादात वागीश विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सादात स्टेशन के पास एक खंडहर में बलात्कार के आरोपी किसी अन्य वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। सवास मोड़ के पास खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों को सीएचसी सादात में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल भरद्वाज और अरुण यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...