spot_img

ड्रोन उड़ाने की अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला मंगलवार 14 अक्टूबर का है, पुलिस के मुताबिक जब थाना रामपुर मांझा की पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक शराब के नशे में ड्रोन उड़ाकर चोरी करने की फर्जी अफवाह फैला रहा है।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सरोज कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अजीत यादव (35 वर्ष), पुत्र अमरदेव यादव, निवासी ग्राम मलहटोला, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, अजीत यादव नशे में लोगों को उकसाते हुए झूठी बातें फैला रहा था कि कोई ड्रोन चोरी के मकसद से उड़ाया जा रहा है। इससे गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया था। जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने उनसे झगड़ा भी किया, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग हो गई।पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर शांति भंग (धारा 151 CrPC) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि ऐसे अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...