spot_img

युवती के आरोप से टूटा युवक, जहर खाकर दी जान!

spot_img

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के करकटपुर गांव में एक युवती के आरोपों से मानसिक दबाव में आए मेजर चौधरी नामक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सोमवार को करकटपुर निवासिनी एक युवती ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि मेजर चौधरी ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण किया, अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, और अब शादी से मुकर गया। पंचायत बुलाने पर आने से भी इनकार कर दिया। इन आरोपों से व्यथित युवक ने मानसिक तनाव में जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। लोगों के मुताबिक, यह युवती पहले भी विवादों में रही है। बताया जा रहा है कि साल 2020 में इसी युवती के आरोप पर गांव के ही बलिस्टर चौधरी नामक युवक को जेल जाना पड़ा था।फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है।इस संबंध में थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और हर पहलू पर बारीकी से छानबीन जारी है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...