spot_img

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 5 टूटे परिवार फिर से जुड़े, 37 विवादों की हुई सुनवाई

spot_img

गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गाजीपुर पुलिस की पहल एक बार फिर रंग लाई। महिला सहायता प्रकोष्ठ / परिवार परामर्श केन्द्र, पुलिस लाइन में हुए सुनवाई में पति-पत्नी के विवाद से जुड़े 37 मामलों पर विचार हुआ, जिनमें से 5 बिखरे परिवारों को मध्यस्थता के जरिए फिर से मिलाया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के कुशल निर्देशन में आयोजित हुआ। महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर, बिना किसी दबाव के, आपसी सहमति से गिले-शिकवे भुलवाकर घर वापसी कराई। बाकी प्रकरणों में अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है।इस कार्यवाही में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, सोनाली, सबिता, संध्या और आरक्षी शिवशंकर की सराहनीय भूमिका रही।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...