spot_img

किराना स्टोर में लगी आग, तीन लाख का सामान राख

spot_img

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के चोचकपुर रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने आयुष किराना स्टोर के गोदाम में देर रात अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया और करीब तीन लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया।आयुष जायसवाल की दुकान से सटे गोदाम से अचानक पौने बारह बजे धुआं उठता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लोगों की तत्परता से आग पास की दुकान तक नहीं पहुंच पाई, वरना नुकसान कहीं अधिक हो सकता था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दे दी है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...