spot_img

अनियंत्रित ट्रैक्‍टर घर में घूसा, दो की मौत, तीन घायल, आक्रोशित ग्रामीणो ने किया चक्‍काजाम

spot_img

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज मेहनाजपुर मार्ग पर ददरा मोड़ पर भीषण हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रैक्टर एक घर में घुस गया। इससे वहां पर मौजूद छह लोग चपेट में आ गए। जिनमें दो की मौत हो गयी। जबकि घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा गया है। इधर, घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित लोग मौके पर जुट गए और मार्ग जाम कर दिए। सूचना पर सीओ सैदपुर अनिल कुमार, तहसीलदार हिमांशु सिंह भी पहुंचे। वह प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं।बताया जा रहा है कि मृतक आज ही मुंबई से आए हुए थे, जो एक तेरहवीं में शामिल होने जाने  वाले थे। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं हादसे के शिकार हुए लोगों के परिवार में कोहराम मचा है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...