spot_img

दिल्ली से आई महिला की फावड़े से हत्या, खेत में गाड़ दी लाश, पूर्व पति ने की दिल दहला देने वाली वारदात

spot_img

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में बुधवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी, जहां एक महिला की उसके पूर्व पति ने खेत में फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को वहीं दफना दिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय वंदना के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अपने दूसरे पति शैलेंद्र कुमार के साथ दिल्ली में रह रही थी।सूत्रों के अनुसार, वंदना खेत में चरी काटने आई थी, तभी उसका पूर्व पति जयप्रकाश राम, जो पहले से ही रंजिश में था, मौके की ताक में बैठा था। जैसे ही उसे अवसर मिला, उसने वंदना पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में वंदना की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने शव को खेत में ही दफना दिया।इस हमले में वंदना की जेठानी कौशल्या देवी भी बीच-बचाव में गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, वंदना ने लगभग 10 वर्ष पहले जयप्रकाश को छोड़कर शैलेंद्र से विवाह कर लिया था, जिससे जयप्रकाश नाराज था और बदले की भावना रखता था। वंदना के तीन मासूम बच्चे हैं — शिवानी (7), आर्यन (6) और कल्लू (1)।शादियाबाद थाना प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...