spot_img

परिवार परामर्श केंद्र की बड़ी पहल: 6 बिखरे परिवारों को फिर से मिलाया, रिश्तों में लौटी गर्माहट

spot_img

गाजीपुर | पुलिस सिर्फ कानून की रखवाली नहीं करती, बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम भी बनती है। इसका सजीव उदाहरण देखने को मिला महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र, गाजीपुर में, जहां पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ ईरज राजा के निर्देशन में पारिवारिक विवादों का समाधान कराते हुए 6 अलग हो चुके परिवारों को दोबारा मिलाया गया।3 जुलाई को आयोजित सुनवाई में पति-पत्नी के बीच चल रहे कुल 15 प्रकरणों की गहनता से सुनवाई की गई। इन मामलों में से 6 ऐसे परिवारिक विवाद थे, जहां काफी समय से रिश्ते टूटने की कगार पर थे। लेकिन प्रकोष्ठ की मध्यस्थता, समझदारी और संवाद के ज़रिए दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर, गिले-शिकवे भुलाकर फिर से साथ विदा किया गया।

संवेदनशीलता के साथ निभाई जिम्मेदारी — ये रहे समाधान के नायक:

काउंसलर कमरूद्दीन

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह

उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा

महिला आरक्षी रागिनी चौबे, सोनाली, अभिलाषा

आरक्षी शिव शंकर यादव

महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

विधायक अंकित भारती के आवास पर हुआ दलित प्रधानों का रात्रिभोज

सैदपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती के...

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...