spot_img

सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में दीपिका ने मारी बाजी

spot_img

गाज़ीपुर। लगन एवं परिश्रम से किया गया कार्य सदैव पूर्ण होता है, इसे सिद्ध किया है जिले की मेधावी किशोरी दीपिका राय ने। दीपिका राय ने उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
शहर के शाहफ़ैज़ पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत कक्षा नौ की मेधावी छात्रा दीपिका राय जिले के सुहवल गांव निवासी दीप कमल राय की पुत्री है। उसके सैनिक स्कूल में प्रवेश मिलने की सूचना से घर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है। दीपिका ने कहा कि यदि छात्र अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र हो तो कोई भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। बच्ची की इस सफलता के लिए ग्रामीणों तथा शुभेच्छुओं ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

विधायक अंकित भारती के आवास पर हुआ दलित प्रधानों का रात्रिभोज

सैदपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती के...

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...