spot_img

नौतफा के चपेट में आने से अचेत होकर गिरा वृद्ध की मौत

spot_img

खानपुर। सामान खरीदारी करने आए वृद्ध किसान भीषण गर्मी लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने जब तक किसान को निजी अस्पताल पहुंचाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।थाना क्षेत्र के कुड़ालम्बी गांव निवासी लालता राम (65) अपने रोजमर्रा का सामान खरीदने सौना चट्टी पर आया था। खरीदारी करते समय अचानक अचेत होकर गिरा वृद्ध के सीने में दर्द हुआ दुकान पर वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। वृद्ध के दुकान पर गिरते ही आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए और समाजसेवी प्रमोद यादव ने वृद्ध को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ.ने बताया कि वृद्ध की मौत का कारण पता नही चल सका क्यों कि वह जब अस्पताल आए थे,तब उनकी मौत हो चुकी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि वृद्ध की मौत धूप लगने के कारण हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पत्नी पुष्पा देवी व तीन बेटों व दो बेटी का रोरोकर बुरा हाल था।परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...