spot_img

सैदपुर में चोरों का आतंक,पुलिस का नही रहा भय ,दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान किया पार

spot_img

सैदपुर वार्ड नम्बर 6 निवासी अमरदीप वर्मा पुत्र अशोक वर्मा की रावल मोड़ स्थित पान की दुकान है जिसमे अमरदीप वर्मा जनरल स्टोर से संबंधित सामान भी बेचते है बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान लेकर रफ्फूचक्कर हो गए जब दुकानदार शनिवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देख सन्न्न रह गया घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए दुकानदार अमरदीप वर्मा ने बताया की लगभग पांच हजार रुपए का सामान उसकी दुकान से चोरी हुआ है चोरों के इस दुस्साहसिक वारदात से अन्य दुकानदारों में भय का माहौल है मौके पर पहुंचे लोगो ने बताया की रावल मोड़ पर अक्सर पुलिस वाहनों की चेकिंग करती है फिर भी इस तरह की चोरी की घटना होना चिंता जनक है ।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

विधायक अंकित भारती के आवास पर हुआ दलित प्रधानों का रात्रिभोज

सैदपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती के...

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...