सिधौना :: सिधौना बाजार स्थित बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर सैदपुर विधानसभा के नव नियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश बौद्ध को सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष बनाये गए रोहित पांडेय को भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत सम्मानित किया। जन मानस में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए बसपा पदाधिकारी एसआईआर फॉर्म भरने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई। सिधौना गांव निवासी जयप्रकाश बौद्ध को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी और विधानसभा में लोगों ने हर्सोल्लास के साथ समर्थन किया। पूर्व कोआर्डिनेटर लालजी राम ने कहा कि सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक एक घर जाकर मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरने में मदद करें। पंचायत एवं विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस कर लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। पार्टी कार्यालय में अधिवक्ता दिवस मनाते हुए एड लालबिहारी राम ने कहा कि लोकतंत्र के मजबूत स्तम्भ को वकील ही सम्भालते है। बाबा साहब के दिये संवैधानिक अधिकारों को अधिवक्ता ही जन जन तक पहुचाते और उसका लाभ दिलाते है। इस अवसर पर पन्नालाल प्रधान, मदन मोहन भास्कर, जयप्रकाश भारती, पूर्व प्रधान बलमुनी, श्रवण मास्टर, लोकेश कुमार और विनोद कुमार रहे।
https://youtu.be/NtPRt_JZl-4?si=cR5VvPysDocBofSZ
गाज़ीपुर: सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी गाज़ीपुर...
https://youtu.be/BDUUqM5Bc18?si=KIxEs8feopBzQr91
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर कुसुम्हीकला मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में पिकअप सवार...
https://youtu.be/iC0EGfn0Y80?si=6fw0F_nVXiI63nGZ
आपको बता दे कि आज रात में क्षेत्र के महली गांव में गौवंश लदी पिकअप पलटने से सात पशुओं की मौत हो गई,स्थानीय लोगों...