सिधौना :: सिधौना बाजार स्थित बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर सैदपुर विधानसभा के नव नियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश बौद्ध को सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष बनाये गए रोहित पांडेय को भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत सम्मानित किया। जन मानस में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए बसपा पदाधिकारी एसआईआर फॉर्म भरने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई। सिधौना गांव निवासी जयप्रकाश बौद्ध को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी और विधानसभा में लोगों ने हर्सोल्लास के साथ समर्थन किया। पूर्व कोआर्डिनेटर लालजी राम ने कहा कि सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक एक घर जाकर मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरने में मदद करें। पंचायत एवं विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस कर लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। पार्टी कार्यालय में अधिवक्ता दिवस मनाते हुए एड लालबिहारी राम ने कहा कि लोकतंत्र के मजबूत स्तम्भ को वकील ही सम्भालते है। बाबा साहब के दिये संवैधानिक अधिकारों को अधिवक्ता ही जन जन तक पहुचाते और उसका लाभ दिलाते है। इस अवसर पर पन्नालाल प्रधान, मदन मोहन भास्कर, जयप्रकाश भारती, पूर्व प्रधान बलमुनी, श्रवण मास्टर, लोकेश कुमार और विनोद कुमार रहे।
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित PDA चर्चा कार्यक्रम सभी सात विधानसभाओं में आयोजित हुआ। जखनिया विधानसभा के गोरारी गांव में बाबा साहेब भीमराव...
https://youtu.be/S7Wo8UyHz_I?si=yxkd5IDuqsKe1IF0
रिपोर्ट शिवम यादव:
सैदपुर । मंगलवार को औड़िहार में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ जब एक आटो हाईवे पर खड़े डंपर में जा...
https://youtu.be/Ey35Yr-Gao0?si=haCTBgVE4voPoGI4
गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के गोशंदेपुर स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व...
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई टी आई मैदान...