spot_img

महाशिवरात्रि पर भक्तो ने लगाई आस्था की डुबकी, बूढ़ेनाथ महादेव का दर्शन करने उमड़ी भारी भीड़

spot_img

गाज़ीपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सैदपुर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।  हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद  पूरे श्रद्धा भाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत की टीम और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं ताकि कोई अव्यवस्था न हो।भक्तजन सुबह से ही गंगा जल, बेलपत्र, दूध, धतूरा और फल-फूल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए उमड़ पड़े। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध
नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई और जल व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि भक्तजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंदिर प्रांगण और आसपास CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है।शिवरात्रि के इस पर्व पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दूर-दूर से आए शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाया और मनोकामनाएं मांगी।

मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इस पावन पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...