spot_img

इलाज के दौरान हुई एक महिला की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची नौ

spot_img

गाजीपुर। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में घायल एक और महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या नौ हो गई है। अस्पताल में भर्ती कुछ अन्य लोगों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर में महाकुंभ से गोरखपुर लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे नौ श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचल दिया। मरने वालों में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्ची है। हादसे में किसी का सिर धड़ से अलग हो गया तो किसी की आंतें बाहर आ गई थीं। हाईवे पर मांस के लोथड़े और खून फैल गया था। बाद में शवों की शिनाख्त कपड़ों से की गई। ये सभी बांसगांव गोरखपुर के रहने वाले थे। पिकअप का डाला टूटने से गिरकर 14 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से सुभावती की देर रात में मौत हो गई। जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में सुधा चौरसिया (55), इसरावती (45), अमर सिंह (45), नित्या सिंह (05), श्याम सुंदर (45), सुरेंद्र गुप्ता (54), सुभावती , पुष्पा देवी (40), लीलावती (40) आदि हैं।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...