spot_img

मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

spot_img

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के गुम्मा अटकहींया गांव निवासी सनी राजभर पुत्र रामसेवक राजभर उम्र 30 वर्ष शनिवार के दिन अपने दो पहिया वाहन से ससुराल को गया हुआ था घर वापस आते समय भोवापुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया! मौके से वाहन चालक वाहन समेत फ़रार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने आनन फानन में घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुँचाया जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था घर का इकलौता कमाऊ होने के साथ ही बहुत सीधा व सरल स्वभाव का था!युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। मृतक शादी शुदा था जिसके दो जुड़वां एक पुत्र और एक पुत्री है! घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मुंबई में फूल माला का रोजगार कर घर चलाता था कुछ दिन से छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया गया है और मृतक के पिता की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...