spot_img

संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, गांव में हंगामा

spot_img

सैदपुर थाना क्षेत्र में अधेड़ की संदिग्ध मौत से सनसनी
पाही पर बन रहे मकान के पास मिला सुक्खू यादव का शव
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच
पोस्टमार्टम रिपोर्ट

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर हथिनी गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गांव निवासी 50 वर्षीय अधेड़ सुक्खू यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची सैदपुर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के बड़े पुत्र शुभम यादव की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।बताया गया कि महमूदपुर हथिनी गांव निवासी सुक्खू यादव पुत्र विक्रमा यादव अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर पाही पर बन रहे नए मकान पर प्रतिदिन की तरह सो रहे थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें पाही के पास जमीन पर गिरे देखा। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पुत्री मनीषा ने अपने बड़े पिता राजेंद्र यादव की पत्नी कौशल्या, उसके भाई व भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मंगलवार शाम को आरोपियों ने घर आकर झगड़ा किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार सुबह वे लोग चार पहिया वाहनों से पाही पर पहुंचे और मारपीट कर पिता की हत्या कर दी।सुक्खू यादव अपने पीछे पत्नी मंजू देवी, दो पुत्र शुभम व शिवम तथा तीन पुत्रियों संगीता, मनीषा व प्रीति को छोड़ गए हैं। परिवार खेती-बाड़ी से गुजर-बसर करता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...