बसंतचक में पप्पू मौर्य के यहां शोक सभा में पहुंचे ओ.पी. भारती
2. नेवादा (तिलखरा खुर्द) में राजेश यादव के परिवार को दी श्रद्धांजलि
3. गंगाराम यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त
4. दरबेपुर में शेरअली व मो. गजनू के इंतकाल पर जताया गहरा शोक
सैदपुर के विधायक माननीय अंकित भारती के पिता ओ.पी. भारती द्वारा 13 जनवरी 2026 को ग्रामसभा बसंतचक में पप्पू मौर्य के यहां आयोजित शोक सभा में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत ग्राम नेवादा (तिलखरा खुर्द) में राजेश यादव के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इसी क्रम में गंगाराम यादव के निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया गया।इसके बाद समाजवादी साथी राजनाथ यादव, श्रीराम गौतम , पंकज भारती सहित अन्य लोगों के साथ ग्रामसभा दरबेपुर पहुंचकर शेरअली के इंतकाल पर शोक जताया गया। वहीं उसी गांव निवासी मो. गजनू, जिनका विदेश में निधन हो गया था, की विकलांग पुत्री एवं उनकी विधवा पत्नी निशा सोनी को ढांढस बंधाते हुए ₹10,000 का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान ओ.पी. भारती ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।



