spot_img

शादियाबाद–बहरियाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

spot_img

सवारी बस की चपेट में आकर अजय और इन्द्रजीत की घटनास्थल पर ही मौत
खिचड़ी लेकर बहन के घर जा रहे थे दोनों युवक, रास्ते में टूटा जीवन  सिर कुचलने से हालत गंभीर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिवारों में मचा कोहराम, पत्नी-बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा दयालपुर गांव के पास शादियाबाद–बहरियाबाद मुख्य मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारी बस की चपेट में आने से आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय राजभर (30) पुत्र अनिका राजभर और इन्द्रजीत राजभर (27) पुत्र सलिराम राजभर के रूप में हुई है।बताया गया कि अजय राजभर अपने गांव निवासी मित्र इन्द्रजीत राजभर के साथ खिचड़ी लेकर अपनी बहन पूनम के घर चौकड़ी गांव जा रहे थे। इसी दौरान दयालपुर के पास शादियाबाद से सादात की ओर जा रही सवारी बस ने दोनों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों के सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल पुलिस वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।अजय राजभर चेन्नई में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पीछे पत्नी इंदु, तीन वर्ष की पुत्री और एक वर्ष का पुत्र है। वहीं इन्द्रजीत राजभर केरल में निजी कंपनी में कार्यरत थे। बहन पूनम के घर खुशी का अवसर पल भर में मातम में बदल गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...