spot_img

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का गाज़ीपुर में भव्य स्वागत

spot_img

हैदरगंज से सिधौना तक पुष्पवर्षा और गाजे-बाजे के बीच हुआ अभिनंदन
कार्यकर्ताओं की गर्मजोशी से अभिभूत हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का किया आह्वान
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति में हुआ स्वागत समारोह

गाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी के प्रथम जनपद आगमन पर गाज़ीपुर में जोरदार स्वागत किया गया। गोरखपुर से वाराणसी जाते समय जिले की सीमा हैदरगंज से सिधौना तक फोरलेन मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंखध्वनि, गाजे-बाजे, पोस्टर-बैनर, झंडों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य अभिनंदन किया। स्वागत की इस श्रृंखला का नेतृत्व जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया।हैदरगंज में स्वागत से अभिभूत पंकज चौधरी ने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में शुरूआत कर आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 में पुनः प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास बने मुख्य स्वागत मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।जनपद के विभिन्न स्थानों—मरदह, सियारामपुर, भडसर, जंगीपुर, महाराजगंज, नंदगंज, पहाड़पुर, सैदपुर और सिधौना—में भी जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वागत समारोह में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...