spot_img

प्रधान संघ ने दी चेतावनी, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

spot_img

गाजीपुर। सैदपुर ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष रजई यादव के नेतृत्व में सोमवार को करीब दो दर्जन ग्राम प्रधान सैदपुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने थाना अध्यक्ष से मुलाकात कर रामचरनपुर गांव की ग्राम प्रधान सुमन यादव व उनके पति कैलाश यादव को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। ग्राम प्रधान सुमन यादव ने आरोप लगाया कि गांव में ईंट का खड़ंजा लगवाने के दौरान कृष्ण पाल सिंह, शिवम सिंह और विशाल सिंह ने उनके पति के सिर पर पिस्टल सटाकर धमकी दी और ग्राम सभा की लगभग 10 हजार ईंटों पर अवैध कब्जा भी कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।वहीं, दूसरी ओर विपक्षी पक्ष से शिवम सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि वह पिछले कुछ महीनों से आरटीआई के माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और अनियमितता व गबन के आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच चल रही है। उनका आरोप है कि इसी दबाव में उन पर झूठा मुकदमा कराया जा रहा है। सैदपुर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच दरोगा को सौंपी गई है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...