spot_img

गाजीपुर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने का प्रस्ताव पास

spot_img

गाजीपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत गाजीपुर की सामान्य बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं मूल बजट 2026-27 पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों की सहमति से पुनरीक्षित बजट 2025-26 में 11 करोड़ 78 लाख 34 हजार 654 रुपये आय तथा 11 करोड़ 52 लाख 44 हजार 201 रुपये व्यय को अनुमोदित किया गया। वहीं वर्ष 2026-27 के लिए 81 करोड़ 14 लाख 63 हजार 135 रुपये आय और 79 करोड़ 29 लाख 98 हजार 200 रुपये व्यय वाले मूल बजट को स्वीकृति मिली। बैठक में शिक्षा, सड़क, बिजली व स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई तथा समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रस्ताव पर गाजीपुर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों व विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...