spot_img

ट्रिपल मर्डर केस: 50-50 हज़ार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस ने ट्रिपल मर्डर कांड में वांछित 50-50 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो अवैध देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि वांछित आरोपी ग्राम भटपुरवा के बगीचे में छिपे हैं। घेराबंदी होते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर पकड़े गए। मानवीय आधार पर पुलिस ने उन्हें तत्काल सीएचसी भदौरा भेजा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमन सिंह (19) पुत्र अरविन्द सिंह तथा अरविन्द सिंह (22) पुत्र अंजन‌ी सिंह, निवासी गहमर पट्टी खेलूराय के रूप में हुई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...