spot_img

बकैनिया मोड़ पर बड़ा हादसा, सह-चालक की मौके पर मौत

spot_img


गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया मोड़ के पास बुधवार सुबह गिट्टी लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गाजीपुर निवासी सह-चालक दिनेश कुमार (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेलर अहरौरा से गिट्टी लेकर बिहार के चौसा पावर प्लांट जा रहा था। बताया जा रहा है कि अंधे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया और गिट्टी सड़क तथा खेतों में फैल गई, जिससे दोनों लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची गहमर कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। घायल चालक ने बताया कि वाहन मालिक का नाम मंगल यादव है और दिनेश छुट्टी पर अपने गांव लौट रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...