spot_img

डायट सैदपुर में मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित प्रशिक्षण सकुशल संपन्न

spot_img

गाजीपुर। उप शिक्षा निदेशक प्रकाश सिंह के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर, गाज़ीपुर में मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिक्षकों एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालयी शिक्षा में नैतिक, सामाजिक और संवैधानिक मूल्यों के समावेशन के उद्देश्य से आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान संविधान में निहित मूल अधिकार, कर्तव्य, समानता, न्याय, बंधुत्व, धर्मनिरपेक्षता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।आज प्रशिक्षण के अंतिम दिन के पहले सत्र में प्रशिक्षण सह प्रभारी डॉ0 मंज़र कमाल ने बाल अधिकार के संदर्भ में शिक्षक एवं समाज का उत्तरदायित्व विषय पर पीपीटी और गतिविधि के माध्यम से विस्तृत रूप से बखूबी चर्चा परिचर्चा की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक एवं मानवीय मूल्यों के अंतर्गत बाल अधिकारों की रक्षा में शिक्षक और समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संविधान बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा,समानता और सम्मान का अधिकार प्रदान करता है। शिक्षक कक्षा के माध्यम से बच्चों में अधिकारों के प्रति जागरूकता,आत्मसम्मान और न्याय की भावना विकसित करते हैं। वे शोषण, भेदभाव और हिंसा से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। वहीं समाज का दायित्व है कि वह सुरक्षित, सहयोगी और संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराए। शिक्षक और समाज मिलकर ही बाल अधिकारों का संरक्षण और संवर्धन कर सकते हैं। शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज में मूल्यपरक शिक्षा के संवाहक होते हैं और बच्चों में संवेदनशीलता, सहिष्णुता तथा जिम्मेदार नागरिकता का विकास करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी है।इसी प्रकार नोडल डॉ अर्चना सिंह जिन्होंने ने प्रज्ञा प्रशिक्षण माड्यूल के विकास में भी भूमिका अदा की थी, मूल्यों के विकास में परिवार और समाज की भूमिका विषय पर बखूबी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि परिवार बच्चे की प्रथम पाठशाला है, जहाँ वह प्रेम,अनुशासन, सहयोग और संस्कार सीखता है। माता-पिता का आचरण बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला बनता है। वहीं समाज सामाजिक नियमों, परंपराओं और व्यवहार के माध्यम से नैतिक, सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करता है। परिवार और समाज के समन्वय से ही सशक्त एवं मूल्यनिष्ठ नागरिक का निर्माण संभव है।लंच के बाद के सत्र में प्रवक्ता सुमन तिवारी और सह प्रभारी डॉ शाज़िया रशीदी ने प्रशिक्षण प्रदान किया।इसके बाद पोस्ट टेस्ट और फीडबैक सत्र संचालित हुआ जिसमें प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण के संबंध में प्राप्त ज्ञान और अनुभवों को शेयर किया तत्पश्चात प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन डॉ0 सर्वेश राय ने किया ।इस अवसर पर प्रवक्ता शिवकुमार पांडेय,अभय चंद्रा,राजवंत सिंह,आलोक तिवारी, बृजेश कुमार, राकेश यादव,नवल गुप्ता और प्रतिभागी शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...