spot_img

असावधानी बनी जानलेवा, खलिहान में गन्ना पेराई करते वक्त किसान की दर्दनाक मौत

spot_img

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में रविवार की सुबह गन्ना पेराई के दौरान मशीन में शाल फसने से 36 वर्षीय किसान दिनेश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किसान अपने खेत से लाए गए गन्ने की पेराई कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेराई मशीन में गन्ना डालते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया और किसान का हाथ मशीन में फंस गया। मशीन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मशीन बंद कर घायल किसान को बाहर निकाला और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।शिकारपुर निवासी स्व. राम मूरत यादव का पुत्र दिनेश यादव छह भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो पुत्र प्रीतम 12 वर्ष और प्रियांशु 10 वर्ष के हैं। घटना के बाद मृतक की मां दुर्गावती देवी और पत्नी प्रमिला यादव का रो रोकर बुरा हाल रहा।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में असावधानी और सुरक्षा उपायों की अनदेखी को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...