spot_img

कोहरे का कहर: जमानियां धरम्मरपुर पक्का पुल पर ट्रैक्टर और पिकअप की जबरदस्त टक्कर

spot_img

गाजीपुर। जमानियां धरम्मरपुर पक्का पुल पर शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। धान लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और गौ-वंशो से लदे पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। जिससे पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर और पिकअप चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पिकअप को सुरक्षित पुल से नीचे उतारकर कोतवाली पहुंचाया। संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस फरार चालकों की तलाश कर रही है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...