spot_img

पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी 112 की सात नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

spot_img

गाजीपुर। पीआरवी 112 की सात नई गाड़ियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा पुलिस लाइन गाज़ीपुर से यूपी 112 की सभी सात नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया।इन नई गाड़ियों के जनपदीय पुलिस टीम में शामिल होने से जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की पहुँच शीघ्र पहुंच सकेगी तथा प्रभावी गश्त के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इन गाड़ियों के जुड़ने से पीआरवी 112 की रिस्पांस टाइम में और कमी आएगी, जिससे जनता को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि”जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीआरवी 112 की इन नई गाड़ियों के आने से पुलिस की कार्यक्षमता और बढ़ेगी, जिससे हम जनता को बेहतर एवं त्वरित सेवा प्रदान करने में सक्षम होंगे। इस दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...