spot_img

लव फसाद का मामला पहुचा योगी दरबार, आरोपी का परिवार फरार

spot_img

खानपुर(गाजीपुर) : सिधौना निवासी अविनाश यादव के खिलाफ उनकी पत्नी आमरीन अहमद ने मुख्यमंत्री योगीजी के दरबार में रुपयों की धोखाधड़ी और गहना चोरी का आरोप लगाया है। मध्यप्रदेश के सिंगरौली निवासी आमरीन ने बताया कि पहले पति अख्तर अहमद की मौत के बाद नेशनल कोल फील्ड सिंगरौली में मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी करने लगी। इसी दौरान सिधौना निवासी अविनाश यादव पुत्र माता प्रसाद यादव से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। मेल मिलाप बढ़ने पर एक दूसरे को मदद करने की इच्छा मन में पनपने लगी। इसके छह महीने बाद हमदोनों ने वर्ष 2024 के फरवरी माह में उड़ीसा जाकर कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत शादी कर ली। मेरे पूर्व पति स्व अख्तर अहमद के दोनों बच्चों एजाज और अल्फाज के साथ घुलमिलकर अविनाश यादव रहने लगा। इसी बीच हमारे पति के पेंशन और मेरे गहनों सहित बैंक से लोन निकलवा कर अविनाश मेरे करीब दो करोड़ से अधिक रुपया हड़प लिया। इस बीच जब भी हमें सिधौना लेकर आया उस समय घर में कोई मौजूद नही रहता था। पहले से ही शादीशुदा अविनाश यादव अपनी पूर्व पत्नी को अपनी बहन बनाकर आमरीन के सामने पेश करता था। अविनाश यादव वाराणसी में जमीन खरीदने सहित महंगी कार और कई संपत्तियां मेरा पैसा हड़प कर खुद के नाम करा लिया। चल अचल संपत्ति का हिसाब मांगने पर हमें मारपीट कर सिंगरौली से भाग आया। वाराणसी में पढ़ने वाले मेरे बेटे एजाज के अपहरण और जान से मारने की धमकी देने लगा। सिधौना निवासी माताप्रसाद के तीन पुत्रों में दूसरे नम्बर का अविनाश लड़कियों को फंसाने और रुपया हड़पने के कई मामलों में संलिप्त पाया गया है। चंदौली के कैलावर में लड़की के साथ लफड़ा किया। वाराणसी के हवेलिया चौराहा पर लड़की के चक्कर में पीटा गया। इसके बाद रजवाड़ी में मारपीट कर लेनदेन हुआ। सिंगरौली में भी लड़की का चक्कर मे पिटायी हुई थी। आमरीन ने बताया कि गोरखपुर स्थित जनता दरबार में योगीजी ने शिकायती पत्र लेकर न्याय दिलाने का पूरा आश्वासन दिया है। इधर योगी के दरबार में मामला पहुचते ही माताप्रसाद का पूरा परिवार सिधौना स्थित घर छोड़कर फरार हो गया है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...