


सैदपुर।।न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन एनपीआरसी मुड़ियार में हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय मुड़ियार के प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह और प्राथमिक विद्यालय नरायणपुर ककरही के प्रधानाध्यापक छविनाथ यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया । इसके बाद प्राथमिक विद्यालय लच्छीपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राथमिक विद्यालय बड़िहारी की छात्राओं ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । देशभक्ति गीत पर रामपुर ककरही की छात्राओं ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 50 मीटर की दौड़ में सराय कासिम के आश्विन यादव प्रथम, बड़िहारी के आर्यन द्वितीय व रामपुर ककरही के शिवम तीसरे स्थान पर रहे।वही 100 मीटर बालक वर्ग में पहाड़पुर हलधर के प्रिंस प्रथम स्थान,बड़िहारी के अमन यादव द्वितीय व रामपुर ककरही के दल विंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 50 मीटर की दौड़ में लच्छीपुर की आशिया प्रथम,जीयनचक की अमृता द्वितीय व बड़िहारी की कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सौ मीटर की प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में लच्छीपुर की आशिया प्रथम,बड़िहारी की अंजनी द्वितीय और तीसरे स्थान संयुक्त रूप से दौलतपुर की शीतल और मुड़ियार की अंकिता रही। वही दो सौ मीटर की बालिका वर्ग में बड़िहारी की अनन्या प्रथम मुड़ियार की सपना द्वितीय और लच्छीपुर की परी तीसरे स्थान पर रही प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय बड़िहारी प्रथम व सरायकासीम दूसरे स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की लम्बी कूद पहाड़पुर के अभय व बालिका वर्ग में दौलतपुर की शीतल विजय प्राप्त की।बालक वर्ग के जूनियर स्तर की लम्बी कूद में सराय कासिम प्रथम व मुड़ियार दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद राय व विवेक कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।मुड़ियार के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को अंगवस्त्र भेंट किया वहीं शंकुल शिक्षक पीयुष श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मुकेश यादव व श्रवण सिंह को खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विमल कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर अनुराधा सिंह, अन्नपूर्णा, रेनू यादव, प्रतिमा सिंह, वर्षा दुबे राजकुमार, राजेश सिंह, रामाश्रय, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।



