spot_img

हवन-पूजन और बुद्धि शुद्धि यज्ञ के साथ शुरू हुआ विवेक कुमार शम्मी का हस्ताक्षर अभियान,उठी जनता की आवाज

spot_img

गाजीपुर।शहर की जर्जर सड़कों से परेशान नागरिकों ने अब जिम्मेदार विभागों के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार शम्मी सिंह के नेतृत्व में शहर क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई।अभियान का शुभारंभ लाल दरवाजा क्षेत्र से हवन-पूजन एवं बुद्धि शुद्धि यज्ञ के साथ किया गया। इसमें सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर नगर की टूटी सड़कों की मरम्मत की मांग की और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की। शम्मी सिंह ने बताया कि पिछले सात वर्षों से सीवर निर्माण कार्य के चलते पूरा शहर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्य में सरकारी मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, ठेकेदारों की मनमानी के कारण शहर की सड़कों की हालत बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार, सीवर कार्य समाप्त होने के बाद कार्यदायी संस्था को सड़क को पूर्व अवस्था में पुनर्निर्मित कराना होता है, लेकिन नगर की लगभग सभी सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे आम जनमानस का घरों से निकलना, बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों का अस्पताल पहुंचना और व्यापारियों का व्यापार करना तक मुश्किल हो गया है। छत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह और व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुड्डू केसरी ने अभियान में हस्ताक्षर करने के बाद बताया कि
बड़ी बाग चुंगी से आदर्श बाजार तक, पीर नगर चौराहे से सैनिक चौराहे तक और विकास भवन चौराहे से साईं मंदिर रोड तक की सड़कें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन आती हैं।
जबकि बाकी सड़कों की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका गाज़ीपुर की है। दोनों ने कहा कि सीवर का कार्य करने वाली संस्था और नगर पालिका या पीडब्ल्यूडी के बीच कोई तालमेल नहीं है, जिसके चलते सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही। उन्होंने इसे दोनों विभागों की जिम्मेदारी बताया और कहा कि शहर की सड़कों की दुर्दशा सुधारना अब आवश्यक हो गया है।अभियान के दौरान मौजूद लोगों ने नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, नमामि गंगे परियोजना, जल निगम और सीवर निर्माण करने वाली संस्थाओं को शहर की सड़कों की बदतर हालत का जिम्मेदार ठहराया।अभियान के पहले दिन करीब 260 नागरिकों ने हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।इस मौके पर राजकुमार सिंह, गुड्डू केसरी, संजय सिंह, मधु यादव, मुलायम यादव, अंसार अहमद, अनिल सिंह, रामचंद्र अग्रहरी, अविनाश राय, देवांशु श्रीवास्तव, रिशु, राहुल सिंह, अजय सिंह शास्त्री, बाबी सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...