spot_img

करंडा में सघन वाहन चेकिंग : दिल्ली धमाके के बाद एसएचओ ने फोर्स के साथ कई स्थानों पर की गहन जांच

spot_img

गाजीपुर। दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। करंडा थाना प्रभारी राजनरायन मय फोर्स के साथ चोचकपुर, बड़सरा समेत कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की गहन जांच में जुटे रहे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की तलाशी ली, खासतौर से चारपहिया वाहनों की डिग्गी (बूट) की सूक्ष्म जांच की गई। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर आम नागरिकों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।एसएचओ राजनरायन ने बताया कि दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से रोका जा सके।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...